रांची में आंदोलनरत छात्रों को बातचीत के लिए सरकार ने किया आमंत्रित

Spread the love

रांची में आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और पहल की है। सरकार की ओर से आंदोलनरत छात्रों को 17 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रशासन की ओर से छात्रों को प्रस्ताव दिया गया है कि वे अपने विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर द्वारा आंदोलनरत छात्रों को जानकारी दी गई है।


सरकार की इस पहल का उद्देश्य छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी मांगों और समस्याओं पर चर्चा करते हुए बातचीत के माध्यम से समाधान का रास्ता निकालना है। अब सभी की नजर 17 अगस्त को होने वाली इस प्रस्तावित वार्ता पर रहेगी।

Leave a Reply