गुरु नानक विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन, एनसीसी गर्ल्स ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

रांची, 12 अगस्त 2026: भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरु नानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की एनसीसी गर्ल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 30 से 40 एनसीसी गर्ल्स की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके बाद एनसीसी गर्ल्स ने हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय के गेट नंबर-4 से कडरू तक मार्च किया। इस दौरान छात्राओं ने देशभक्ति के उत्साह के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश लोगों तक पहुंचाया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. कैप्टन सुमित कौर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।


पूरा कार्यक्रम श्रीमती नेहा सिंह के संरक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी गर्ल्स में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में राष्ट्रभक्ति की भावना नजर आई।

Leave a Reply