मोरहाबादी में फ्री हेल्थ कैंप: कैंसर के सस्पेक्ट मरीज मिले, सैकड़ों लोगों ने कराया जांच

Spread the love

रांची, 02 मई 2026: रांची के मोरहाबादी में सोना सोबरन मेमोरियल सोसायटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मुफ्त जांच का लाभ उठाया।


शिविर में ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हीमोग्लोबिन और टीबी की जांच की गई।


जांच के दौरान सर्वाइकल कैंसर के 2 संदिग्ध और ब्रेस्ट कैंसर का 1 संदिग्ध मरीज पाया गया। वहीं 50 लोगों का हीमोग्लोबिन 10 से कम पाया गया और 6 लोग टीबी के संदिग्ध मिले। सभी को चिकित्सकों द्वारा आवश्यक सलाह दी गई।


शिविर में “ब्लड डोनेट, सेव लाइफ” का संदेश भी दिया गया, जिससे लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस आयोजन में रांची कैंसर कोर फाउंडेशन (टाटा ट्रस्ट समर्थित) और राज्य एनसीडी कार्यक्रम (एनएचएम, झारखंड) का विशेष सहयोग रहा।

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों को समय पर बीमारी की पहचान और उपचार का अवसर प्रदान करते हैं और समाज के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाते हैं।


कार्यक्रम में सिविल सर्जन प्रभात कुमार, सुदेश कुमार, अखिलेश कुमार, उर्वशी पांडेय सहित कई अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply