रांची सहित कई जिलों में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, बाबा राइस मिल ग्रुप के ठिकानों पर कार्रवाई ।

Spread the love

रांची। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची सहित कुछ अन्य जिलों में छापा मारा है। यह छापेमारी बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर चल रही है। वर्ष 2026 में आयकर विभाग द्वारा की जाने वाली यह पहली छापेमारी बताई जा रही है।


यह कार्रवाई व्यापारियों द्वारा अपनी वास्तविक आमदनी छिपाकर टैक्स चोरी करने के मामले में की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की छापेमारी रांची के अलावा,जमशेदपुर,हजारीबाग सहित बिहार के कुछ जिलों में भी होने की सूचना है।


फिलहाल छापेमारी के दायरे में शामिल किए गए व्यापारियों सहित अन्य बिंदुओं की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply