रांची के बड़े बिल्डरों पर आयकर विभाग का छापा, PANAS और दयानंद मोदी ग्रुप निशाने पर

Spread the love

आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची के कुछ बिल्डरों के ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दायरे में PANAS Realtors LLp और दयानंद मोदी ग्रुप को शामिल किये जाने की सूचना है. आयकर विभाग ने इन बिल्डरों के पार्टनर्स और निदेशकों को ठिकानों को भी छापेमारी के दायरे में शामिल किया है. विभाग ने यह कार्रवाई संबंधित बिल्डरों द्वारा अपनी वास्तविक आमदनी छिपाकर टैक्स की चोरी करने के आरोप में की है.




आयकर विभाग ने PANAS Realtors LLp के रातू रोड स्थित कार्यालय और उसके पार्टनर्स के ठिकानों पर छापा मारा. PANAS का कार्यालय मोदी हाइट्स में है. इस कंपनी के पार्टनर्स में अरुण झुनझुनवाला, नारायण प्रसाद जालान, प्रदीप मोदी प्रणय मोदी और आदित्य झुनझुनवाला का नाम शामिल है. PANAS Realtors LLp की कई बड़ी परियोजनाएं रांची में चल रही है. इसमें SKY DECK, PANACHE आदि शामिल है.



वहीं आयकर विभाग ने दयानंद मोदी ग्रुप के लालपुर स्थित कार्यालय पर भी छापा मारा है. इस ग्रुप की लालपुर में कई बड़ी आवासीय परियोजनाएं चल रही हैं. इसमें से Rosewood एक महत्वपूर्ण आवासीय परियोजना है. बताया जाता है कि इस परियोजना के एक फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है. विभाग ने कंपनी के निदेशक अभिमन्यू मोदी को भी छापेमारी के दायरे में शामिल किया है।

Leave a Reply