JAC 10th Topper 2026: रांची के सनी वर्मा बने झारखंड टॉपर, 99.60% अंक हासिल

Spread the love

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम में रांची के न्यू मधुकम रोड नंबर-5 निवासी सनी कुमार वर्मा ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 498 अंक (99.60%) प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है।


सनी वर्मा रांची स्थित सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल के छात्र हैं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


जारी मार्कशीट के अनुसार, सनी वर्मा ने विषयवार शानदार अंक प्राप्त किए हैं। हिंदी में 98 अंक, आईटी में 100 अंक, गणित में 100 अंक, विज्ञान में 100 अंक, सामाजिक विज्ञान में 100 अंक तथा अंग्रेजी में 95 अंक हासिल किए हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं और प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।


सनी वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और कड़ी मेहनत से यह सफलता संभव हो सकी।
उनकी इस उपलब्धि को लेकर पूरे राज्य में सराहना की जा रही है और वे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं।

Leave a Reply