जेसी प्रशांत पाटोदिया बने जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026 के चीफ कोऑर्डिनेटर, अक्टूबर में सजेगा झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट

Spread the love

रांची: झारखंड के सबसे बड़े कंज्यूमर फेस्ट के रूप में पहचान बना चुके जेसीआई एक्सपो उत्सव के लिए इस वर्ष जेसी प्रशांत पाटोदिया को चीफ कोऑर्डिनेटर चुना गया है। यह एक्सपो हर साल मोरहाबादी मैदान में आयोजित होता है और पिछले 28 वर्षों से रांची सहित पूरे झारखंड के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।


अक्टूबर महीने में आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय एक्सपो में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, फ्लैट, गृह उपयोगी सामान, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर सहित विभिन्न क्षेत्रों की सैकड़ों कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करती हैं। हर वर्ष इस मेले में 5 लाख से अधिक लोग पहुंचते हैं, जिसके कारण इसे “रांची का त्योहार” भी कहा जाता है।
जेसी प्रशांत पाटोदिया पिछले 17 वर्षों से जेसीआई एक्सपो उत्सव से जुड़े हुए हैं और लगातार अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पेशे से वे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं तथा पिछले 17 वर्षों से जेसीआई रांची के सक्रिय सदस्य हैं।


इस वर्ष आयोजन में उनके साथ जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरभ जालान और जेसी सौरव नरेडी सह-संचालक की जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि जेसी सीए दीपक पटेल कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
इस संबंध में जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रविकांत समोटा ने दी।

Leave a Reply