
रांची। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का आज आखिरी दिन है। रांची का त्योहार कहे जाने वाले इस व्यापार मेले का यह 29वां संस्करण है। आयोजकों के अनुसार, मेले के अंतिम दिन भी विभिन्न स्टॉल्स पर विशेष ऑफर्स उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में रांचीवासियों से मेले में पहुंचकर ऑफर्स और खरीदारी का लाभ उठाने की अपील की गई है।
एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि पिछले छह दिनों में रांचीवासियों ने एक्सपो का भरपूर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की। इस वर्ष एक्सपो में देश के अलग-अलग शहरों से करीब 400 स्टॉल्स लगाए गए हैं। सभी स्टॉल्स वातानुकूलित हैं, जहां बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स सहित कई तरह के उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध हैं।
महिला उद्यमियों के लिए एक्सपो में समर्पित ‘पिंक हैंगर’ बनाया गया है, जहां केवल महिला उद्यमियों को स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क में विभिन्न तरह के झूले भी लगाए गए हैं।
आज एक्सपो के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सदस्यों और सभी स्पॉन्सर्स को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत अन आचार्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेसीआई इंडिया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव सेठ, मंडलीय अध्यक्ष, तन्वी अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष और राखी जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगी।
बच्चों के लिए विशेष आयोजन

बिग बनयान ट्री के अधिकारियों ने अपने स्कूल के 35 बच्चों को एक्सपो का भ्रमण कराया। जेसीआई के पदाधिकारियों ने बच्चों को फंगोला में मुफ्त झूले का आनंद दिलाया। इसके साथ ही बच्चों को मुफ्त रॉलिक आइसक्रीम खिलाई गई और टैंगो जूस भी पिलाया गया। बच्चों ने इस पहल के लिए जेसीआई के युवा सदस्यों का धन्यवाद किया।
भजन जामिंग ने बांधा समां
एक्सपो परिसर में 6 अक्टूबर को भजन जामिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुणे से आए जपनाम बैंड ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के संयोजक जेसी सिद्धार्थ जैन, जेसी नितिन पोद्दार और जेसी अनीश जैन रहे।
‘एक्सपो उत्सव 2026’ के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन हैं। वहीं टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी इसके Powered By पार्टनर हैं।
आयोजन से जुड़े विभिन्न पार्टनर्स में होटल चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, NTPC, आराध्या, अपना मार्ट, मी & मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम शामिल हैं।
एक्सपो को सफल बनाने में अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल, जेसी ऋषभ जालान, जेसी अनिमेश निखिल सहित जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल, जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और जेसीरेट नलिनी जैन समेत संस्था के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।