सोमा मुंडा हत्याकांड के खिलाफ उबाल: रांची में मशाल जुलूस, कल झारखंड बंद ।

Spread the love

पड़हा राजा सोम मुंडा की हत्या के खिलाफ झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार मशाल जुलूस निकाला गया। इस मशाल जुलूस में विभिन्न आदिवासी संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल हुए और हत्याकांड में शामिल असली दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।


प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक सोम मुंडा के हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। नेताओं ने कल संपूर्ण झारखंड बंद को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।


मशाल जुलूस में केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि आदिवासी स्वशासन और अस्मिता पर हमला है।
केंद्रीय महिला अध्यक्ष निशा भगत ने आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी को निर्णायक बताया।


इस दौरान एंजेल लकड़ा, महासचिव संजय तिर्की, विनय उरांव, नंदा उरांव, गीत श्री उरांव, प्रेमशाही मुंडा, देव कुमार धान, लक्ष्मी नारायण मुंडा समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नेताओं ने साफ कहा कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रशासन से अपील की गई है कि कल के बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply