दिल्ली जंतर-मंतर पहुंचे झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रतिनिधि, इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात; हज बोर्ड व मदरसा बोर्ड गठन की उठाई मांग

Spread the love

नई दिल्ली/रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी के निर्देश पर दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होने पहुंचे झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से शिष्टाचार मुलाकात की।


प्रदेश प्रभारी जीनल एन गाला के नेतृत्व में हुई इस बैठक में झारखंड में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में झारखंड हज बोर्ड, मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक वित्त निगम, 15 सूत्री प्रधानमंत्री कार्यक्रम तथा उर्दू अकादमी का शीघ्र गठन करने की मांग रखी।


प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि इन बोर्डों एवं निगमों में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के योग्य और सक्रिय पदाधिकारियों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए, ताकि संगठन की भागीदारी और प्रभावशीलता बढ़ सके।


बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


इस अवसर पर हुसैन खान, सगीर अंसारी, अरशद वहाब, मुजम्मिल अंसारी, कुमुदिनी प्रभावती, जीशान खान, शाहिद सहित सैकड़ों प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply