झारखंड यूथ क्रांति संघ ने बच्चों के बीच बांटे तिरंगा और पाठ्य सामग्री, मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

रांची, 15 अगस्त 2026: देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसी क्रम में झारखंड यूथ क्रांति संघ के तत्वावधान में कांके क्षेत्र के नेवरी पंचायत में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक विशाल कुमार सिंह और वरिष्ठ कार्यकर्ता सूरज केरकेट्टा ने की। इस दौरान गांव के छोटे बच्चों के बीच तिरंगा झंडा और पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। संगठन की ओर से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया गया।



संगठन के अध्यक्ष नमित हेमरोम ने कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं संयोजक आकाश राणा ने भी बच्चों और ग्रामीणों की मदद के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही।

कार्यक्रम में गांव के मुखिया साधव उरांव, समिति के संयोजक विशाल उपाध्याय, उमेश सिंह, पाछू महतो, रवि सिंह, दिलीप महली, रिक्की सिंह, सतीश सिंह, शुभम कुमार, मुनेश ठाकुर, अमन वर्मा सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में तिरंगा और पाठ्य सामग्री पाकर खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave a Reply