JMM ने 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना कार्यक्रम का किया ऐलान

Spread the love

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति की ओर से आगामी 19 सितंबर 2026 को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


इस संबंध में पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने 9 सितंबर को कार्यालय आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह मंत्री के 6 सितंबर 2026 को आकस्मिक निधन के कारण 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रस्तावित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।


अब पार्टी ने खनिज एवं खनिज संपदा संबंधी संशोधन विधेयक 2026 से झारखंड और राज्यवासियों को होने वाले आर्थिक नुकसान तथा केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के बकाया राशि को भी हड़पने की साजिश के विरोध में 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है।

पार्टी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होने और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। वहीं, आगे के कार्यक्रमों की सूचना अगले कार्यालय आदेश के माध्यम से दिए जाने की बात कही गई है।

Leave a Reply