JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची, वार्ता में छात्र ही रखेंगे अपनी मांगें

Spread the love

रांची: JPSC-JSSC से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच JPSC-JSSC Reform Manch ने वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है। प्रतिनिधिमंडल में आठ छात्र प्रतिनिधियों के साथ पत्रकार और कानूनविद अभिभावक एवं मार्गदर्शक के रूप में शामिल रहेंगे।


छात्र प्रतिनिधिमंडल में ये नाम शामिल

छात्र प्रतिनिधियों में रविन्द्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार रवि, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक सोरेन, संदीप कुमार और शालू सिंह शामिल हैं।


वहीं, पत्रकार प्रतिनिधि के रूप में शंभूनाथ चौधरी और विकास वर्मा अभिभावक की भूमिका में प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहेंगे। कानूनविद के रूप में अजीत कुमार भी अभिभावक एवं मार्गदर्शक के तौर पर शामिल होंगे।


अपनी बात खुद रखेंगे छात्र प्रतिनिधि


JPSC-JSSC Reform Manch की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, बैठक या वार्ता के दौरान सभी मुद्दों, तथ्यों और मांगों को केवल छात्र प्रतिनिधि ही प्रस्तुत करेंगे। पत्रकार और कानूनविद वार्ता में किसी प्रकार का बयान, तथ्य या मांग प्रस्तुत नहीं करेंगे। उनकी भूमिका केवल छात्रों के अभिभावक और मार्गदर्शक के रूप में रहेगी।

माइक-कैमरा लेकर नहीं जाएंगे मीडिया से जुड़े अभिभावक
प्रतिनिधिमंडल में शामिल मीडिया से जुड़े अभिभावकों के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। अंदर प्रवेश के दौरान वे अपने साथ माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस या साउंड सिस्टम नहीं ले जाएंगे।


मंच ने कहा है कि पूरी वार्ता छात्र प्रतिनिधियों के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित होगी। अब इस वार्ता और इसमें छात्रों द्वारा उठाई जाने वाली मांगों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply