
रांची: शहर की विकास योजनाओं और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रांची नगर निगम ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 10 में पीसीसी सड़क निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर रांची की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने कांके विधायक श्री सुरेश बैठा की उपस्थिति में ऊषा टोप्पो के घर से सावित्री मुर्मू के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में वार्ड संख्या 10 की पार्षद श्रीमती संगीता देवी, रणधीर सिंह, दीपक साह, अर्जुन मुंडा, संजय, बिक्की करमाली, संतोष जी सहित कई स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महापौर कार्यालय की ओर से बताया गया कि रांची नगर निगम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार योजनाओं पर कार्य कर रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सड़क, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
