कैरव गांधी के परिजनों से मिले विधायक मंगल कालिंदी, मंत्री से करवाई पिता देवांग गांधी की बात, जल्द बरामदगी का दिया आश्वासन ।

Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर के प्रतिष्ठित उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के लापता होने की खबर से शहर में चिंता का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ गई है।


आज मंगल कालिंदी, विधायक जुगसलाई, देवांग गांधी के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं।

इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ से फोन पर देवांग गांधी की बात भी करवाई। मंत्री ने कहा कि सरकार इस घटना को लेकर गंभीर है और लापता कैरव गांधी की तलाश के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।


विधायक मंगल कालिंदी ने मौके पर कोल्हान डीआईजी से भी बातचीत कर मामले की प्रगति की जानकारी ली और जल्द से जल्द कैरव गांधी की बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। झारखंड सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति पर काम कर रही है।


विधायक ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रहा है और जल्द ही कैरव गांधी को सुरक्षित खोज लिया जाएगा।

Leave a Reply