दावोस में वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के लिए झारखण्ड पूरी तरह तैयार झारखण्ड पवेलियन का हुआ भ्रमण और निरीक्षण ।

Spread the love

रांची/दावोस: झारखण्ड राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के बाद, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार का प्रतिनिधिमंडल पहली बार World Economic Forum 2026 में भाग लेने के लिए दावोस पहुँचा है।

शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन पवेलियन परिसर में स्थापित झारखण्ड पवेलियन का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम 19 से 23 जनवरी 2026 तक दावोस में आयोजित किया जा रहा है।

इस वैश्विक मंच पर झारखण्ड की भागीदारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वन एवं जैव-अर्थव्यवस्था तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगी। इसका उद्देश्य राज्य को सतत विकास, न्यायसंगत परिवर्तन और समावेशी विकास के मॉडल के रूप में वैश्विक चर्चा में प्रमुख स्थान दिलाना है।

झारखण्ड पवेलियन के माध्यम से राज्य की निवेश संभावनाओं, प्राकृतिक संसाधनों, नवाचार आधारित नीतियों और सामाजिक समावेशन की प्रतिबद्धता को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों एवं निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply