
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस मुलाकात के दौरान सांसद सुखदेव भगत, विधायक लुईस मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, पूर्व विधायक केदार हाजरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास एवं जनहित के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


