
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी आगंतुक अधिकारियों का स्वागत करते हुए नववर्ष की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नववर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों के साथ आता है। वर्ष 2026 में राज्य सरकार सकारात्मक सोच और दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ झारखंड के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के लिए कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन, प्रशासन और जनता के सामूहिक सहयोग से वर्ष 2026 झारखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने अधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करते हुए नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं।




















