राँची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Spread the love

राँची के जगन्नाथपुर मंदिर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मंदिर परिसर में तैनात एक गार्ड की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।


बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर के बाहर जुट गए। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की कई टीमें तुरंत पहुंचीं।

घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना, जगन्नाथपुर थाना और विधानसभा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।


इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

Leave a Reply