मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों की मुलाकात, राज्य सरकार को 20 करोड़ रुपये का डिविडेंड प्रदान ।

Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय, रांची में झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।


इस अवसर पर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 20 करोड़ रुपये की राशि का चेक सौंपा। यह राशि झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अपने लाभ से राज्य सरकार को डिविडेंड के रूप में प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने इस वित्तीय योगदान के लिए कॉरपोरेशन के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि यह राज्य के लिए एक सकारात्मक उपलब्धि है। उन्होंने कॉरपोरेशन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड को एक प्रोफेशनल और आत्मनिर्भर कंपनी के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बेहतर कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ते हुए आने वाले समय में लाभ की राशि में और वृद्धि सुनिश्चित की जाए, जिससे राज्य के विकास कार्यों को और गति मिल सके।


इस अवसर पर झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अरवा राजकमल, कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुजूर, महाप्रबंधक श्री अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply