पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन सुपर-750 खिताब।

Spread the love

Tokyo: जहां एक तरफ Fifa world cup फुटबॉल को लेकर पूरे विश्व की निगाहें अर्जेंटीना और स्पेन पर थी, वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड में चल रहे भारत और इंग्लैंड सीरीज के अंतिम रोमांचक मुकाबला में टकटकी निगाहें लगाई थी,लेकिन दूसरी तरफ,

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार वापसी करते हुए जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने तीन बार की विश्व चैंपियन और मेजबान जापान की स्टार खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।


करीब 50 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधु ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मैच में कोर्ट पर अपना दबदबा बनाए रखा। यह यामागुची के खिलाफ पिछले चार वर्षों में सिंधु की पहली जीत भी रही।


इस जीत के साथ पीवी सिंधु ने करीब 19 महीने बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। साथ ही वह एक बार फिर विश्व रैंकिंग के टॉप-10 खिलाड़ियों में वापसी करने में सफल रहीं।


31 वर्षीय सिंधु के करियर का यह पहला जापान ओपन सुपर-750 खिताब है। इस शानदार प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि वह एक बार फिर विश्व बैडमिंटन में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं।

सिंधु की इस उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है।

Leave a Reply