आंदोलन में शामिल छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए रांची जिला प्रशासन ने की विशेष परिवहन व्यवस्था

Spread the love

रांची, 11 अगस्त 2026: आंदोलन में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे आसपास के विभिन्न जिलों के छात्रों की सुरक्षित एवं सकुशल घर वापसी को लेकर रांची जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। प्रशासन की ओर से रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह जाने वाले छात्रों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।


जिला प्रशासन का कहना है कि बाहर से आए किसी भी छात्र को घर लौटने के दौरान अकेला, असहाय या परेशान होकर भटकना न पड़े, इसके लिए आवश्यकतानुसार परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।


इन जिलों के लिए उपलब्ध हैं बसें


रामगढ़ एवं हजारीबाग के लिए:


JH01GJ5480, JH01BQ9049, JH01FD1051, JH01EW9093, JH01DP8393, JH01DW5232, JH01FA5855, JH01FA5338, JH01FU7346 और JH01AV5082

धनबाद के लिए:


JH01DK4815, JH01DK7314, JH01DK8690, JH01FA6089 और JH01FY9514


गिरिडीह के लिए:


JH01AZ8244, JH01AZ8251, JH01FN6741, JH01EJ3281 और JH01FN1057


इसके अलावा छात्रों की स्थानीय आवाजाही के लिए 5 रिजर्व लोकल बसें भी उपलब्ध कराई गई हैं।


जिला प्रशासन ने बसों के नंबर के साथ संबंधित चालकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, ताकि छात्रों को बस की जानकारी प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो।
प्रशासन ने कहा कि छात्र हमारे अपने हैं और उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सकुशल घर वापसी प्रशासन की प्राथमिकता है। आवश्यकता पड़ने पर छात्र जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।


प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित परिवहन व्यवस्था का लाभ उठाएं और सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचें।


जन शिकायत के लिए संपर्क
रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सऐप नंबर: अबुआ साथी – 9430328080

Leave a Reply