NEET UG 2026 री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, गिरिडीह की छात्रा गिरफ्तार

Spread the love

देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट यूजी-2026’ की पुनर्परीक्षा (री-एग्जाम) में एक बार फिर सॉल्वर गैंग की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. बिहार के लखीसराय जिले से संचालित हो रहे इस हाईटेक सॉल्वर गैंग के तार अब पड़ोसी राज्य झारखंड के गिरिडीह जिले से भी जुड़ गए हैं. 21 जून को लखीसराय में हुई परीक्षा के दौरान गिरफ्तार किए गए 24 आरोपियों में झारखंड के गिरिडीह जिले की रहने वाली पूनम कुमारी का नाम भी शामिल है. पूनम पर आरोप है कि वह मोटी रकम के बदले किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर ‘डमी कैंडिडेट’ (सॉल्वर) बनकर परीक्षा दे रही थी.

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार पूनम कुमारी गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत बरहमसिया गांव की रहने वाली है. वह वर्तमान में प्रतिष्ठित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग की छात्रा है. पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियों के मुताबिक, पूनम को परीक्षा केंद्र से दूसरे परीक्षार्थी की जगह पेपर हल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे सॉल्वर नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड की तलाश में जुट गई है.

Leave a Reply