
रांची, 30 सितंबर 2025 – झारखंड मंत्रालय में आज एक महत्वपूर्ण औपचारिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेवानिवृत्त हो रही मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी को भावपूर्ण विदाई दी और राज्य के नए मुख्य सचिव के तौर पर श्री अविनाश कुमार का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक दक्षता के साथ नीतियों और योजनाओं को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा के साथ राज्य प्रशासन को मजबूत दिशा दी। मुख्यमंत्री ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनकी दूरदर्शिता और अनुभव से राज्य सरकार की विकास योजनाओं को नई गति और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में नए विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



