पलामू की महिलाओं ने खुद बना दी डेढ़ किलोमीटर सड़क, मंईयां सम्मान योजना की राशि से जुटाया चंदा।

Spread the love

पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के कंचनपुर पंचायत के लंगडीतर पिछुलिया टोला में महिलाओं ने वो कर दिखाया जो वर्षों से सरकारी व्यवस्था नहीं कर सकी। मंईयां सम्मान योजना से मिलने वाली राशि को महिलाओं ने आपस में चंदे की तरह जोड़कर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क तैयार कर दी।

यह सड़क हिरामन राम के घर से तपेशर राम तक बनाई गई है। पुरुषों और युवाओं ने श्रमदान किया, जबकि पूरी फंडिंग महिलाओं ने अपने खातों में आई योजना की राशि से की। बरसों से कीचड़, दलदल और आवागमन की दिक्कत झेल रहे टोले में अब वाहन भी आसानी से प्रवेश कर सकते हैं।

इस पहल ने साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो सरकारी सहायता मात्र खर्च नहीं, सामुदायिक विकास का जरिया भी बन सकती है। स्थानीय लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि इस मॉडल को प्रशासन अन्य गांवों तक भी ले जाए।

Leave a Reply