राजधानी रांची के रिनपास में शताब्दी स्थापना दिवस पर चल रहे रंगारंग कार्यक्रम आज समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक, रिनपास प्रो० (डॉ०) अमूल रंजन सिंह उपस्थित रहे। डॉ० अमूल रंजन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समापन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में रिनपास में भर्ती मरीजों ने भी मंच पर गाने की प्रस्तुति दी। बताते चलें कि यह कार्यक्रम, विशेष रूप से रिनपास में भर्ती मानसिक रोगियों के लिए आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में बाहर से आये कलाकारों के अतिरिक्त,रिनपास में विद्यार्थी जीवन बीता रहे विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों में बेंगलुरु के लाल राजा राम पी०, राजस्थानी छोरा राहुल शर्मा, सिद्धार्थ सिंह, कोलकाता की राजकुमारी पैरोमिता रॉय, मणिपुर की गुड़िया एच० देविका देवी, मधुरिमा ,आनंद, श्रृष्टि सिंह, आयशा आरिफ, एवं आलोक मरांडी ने अपनी कला की छंटा बिखेरी।
रिनपास में कार्य कर रहीं रिजवाना बेगम ने भी अपने गाने से सभी को लुभाया। अंत में निदेशक डॉ० अमूल रंजन सिंह ने समापन समारोह के अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन देते हुए रिनपास में भर्ती सभी मरीजों को नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने शताब्दी समारोह में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। डॉ० सिंह ने सरकार को धन्यवाद देते हुए संस्थान की प्रगती की ओर आशा व्यक्त की। साथ ही साथ उन्होंने मंच संचालित कर रहे रिनपास के परिवारजनों को भी प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी।
मंच का संचालन डॉ० रेखा रॉय के नेतृत्व में डॉ० मोहित सिंह और राहुल शर्मा कर रहे थे।