झारखंड में होमगार्ड भर्ती रिजल्ट को लेकर बवाल, JLKM का SSP ऑफिस घेराव

Spread the love

झारखंड में होमगार्ड भर्ती रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर आज जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला,जयराम महतो की पार्टी JLKM के नेता और सैकड़ों होमगार्ड अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए।

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने SSP कार्यालय और समाहरणालय भवन का घेराव किया, मुख्य द्वार के सामने धरना प्रदर्शन किया गया, जहां भारी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी रही।

इस प्रदर्शन में JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो नेतृत्व कर रहे थे उन्होंने कहा कि लंबे समय से अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन लगातार चुप्पी साधे हुए है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी से हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द रिजल्ट जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply