झारखंड की महिलाएं बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’: IIM Calcutta और JSLPS मिलकर देंगे उद्यमिता प्रशिक्षण

Spread the love

रांची | झारखंड में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड मंत्रालय में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री Deepika Pandey Singh के समक्ष IIM Calcutta की टीम ने महिला उद्यमियों के लिए एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।


यह प्रेजेंटेशन महिलाओं को व्यापार, बाजार और आय बढ़ाने की तकनीकों से जोड़ने पर केंद्रित रहा। इस दौरान Jharkhand State Livelihood Promotion Society और IIM कोलकाता के बीच हुए MOU के तहत राज्य की करीब 50 हजार महिलाओं को उद्यमिता प्रशिक्षण देने की योजना की जानकारी दी गई।


यह योजना तीन वर्षों में झारखंड के सभी 24 जिलों और 264 प्रखंडों में लागू की जाएगी। प्रशिक्षण हिंदी और अंग्रेजी के साथ वीडियो फॉर्मेट में उपलब्ध होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी आसानी से सीख सकेंगी। इसके अलावा महिलाएं ऑडियो मैसेज के माध्यम से सवाल-जवाब भी कर सकेंगी।


मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य की महिलाएं पहले से ही उद्यमिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें नई तकनीक और बाजार की जरूरत के अनुसार खुद को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ‘लखपति दीदी’ को ‘करोड़पति दीदी’ बनाना है।
बैठक में ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार, IIM कोलकाता के CEO डॉ. विवेक कुमार राय, गौरव कपूर, JSLPS के COO विष्णु परिदा और नीतीश सिन्हा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply