
टंडवा/कल्याणपुर। टंडवा प्रखंड के कल्याणपुर में आयोजित तीन दिवसीय जितिया जतरा महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को संबोधित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जितिया पर्व एवं जतरा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। संबोधन में कहा गया कि हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सहेजने में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जितिया जतरा महोत्सव जैसे आयोजन न केवल हमारी पारंपरिक संस्कृति और लोक विरासत को जीवंत रखते हैं, बल्कि समाज के लोगों को एक साथ जोड़ने का भी कार्य करते हैं। इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
इस दौरान आयोजक समिति एवं समस्त कल्याणपुरवासियों को भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
