चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के कथित अपहरण से हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

Spread the love

चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के कथित तौर अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है कि रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विधायक के बेटे को अज्ञात लोग स्कॉर्पियो और थार वाहन से अपने साथ ले गए. इस खबर की पुष्टि विधायक जनार्दन पासवान ने की है. पुलिस उनके बेटे को खोजने में लगी हुई है।

चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने बताया कि तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों से कुछ लोग पहुंचे थे. उन लोगों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की और उसका अपहरण कर लिया. विधायक के अनुसार, उनके पुत्र की थार भी कॉलेज गेट के बाहर खड़ी मिली है. उन्होंने मामले की जानकारी रांची पुलिस के अधिकारियों को दे दी है और अपने बेटे को खोजने का आग्रह किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस के गेट के पास हुई. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच शुरु कर दी गई है. पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. रांची जिले की सीमा से लगने वाले सड़कों पर वाहनों की जांच शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply