
जमशेदपुर: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तृषा सिंह गंभीर रूप से घायल हुई थीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

इस दुखद घटना की जानकारी सामने आने के बाद झारखंड में शोक की लहर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और करीबियों में शोक का माहौल है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है। लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए तृषा सिंह को श्रद्धांजलि दी है।

यह खबर सामने आने के बाद परिवार और शुभचिंतकों के बीच गहरा दुख है।
