झारखंड में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Spread the love

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धुर्वा स्थित झारखंड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।


प्रदर्शन के दौरान प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव ने चुनाव आयोग पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में जैन जी का नाम नहीं जोड़े जाने से लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की भावना का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।


प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी।

Leave a Reply