
रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के आसपास सोमवार, 21 सितंबर 2026 को एक बच्ची मिली है। बच्ची अपना नाम निर्मला विश्वकर्मा बता रही है, लेकिन वह अपना पता और परिवार से जुड़ी अन्य जानकारी बताने में असमर्थ है।
बच्ची की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति इस बच्ची को पहचानता है या उसके परिवार के संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो रांची एयरपोर्ट थाना को तत्काल सूचित करें।
पुलिस का उद्देश्य बच्ची की पहचान सुनिश्चित कर उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों तक पहुंचाना है।
अपील: यदि आपके पास बच्ची से संबंधित कोई विश्वसनीय जानकारी है, तो उसे रांची एयरपोर्ट थाना तक जरूर पहुंचाएं