
रांची: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में श्री राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मुनचुन राय समेत कई वरिष्ठ लोगों को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। समिति ने इस वर्ष भव्य दुर्गा पूजा आयोजन के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।
समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में मुनचुन राय, हीरालाल साहू, अशोक पुरोहित, अशोक चौधरी और विक्की यादव को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुख्य सलाहकार की भूमिका उदय प्रताप सिंह मुन्ना और मनोज पांडेय निभाएंगे।
संयोजक के रूप में राहुल अग्रवाल, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गुप्ता होंगे। वहीं रमेश गोप और राहुल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। सदस्यता प्रभारी की जिम्मेदारी राजकुमार महतो को दी गई है।
समिति में बड़ी संख्या में लोगों को उपाध्यक्ष और मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कुंदन सिंह और अरविंद साह को महामंत्री बनाया गया है। वहीं आदर्श सिंह, आशीष रंजन, सोनू सरदार समेत कई सदस्यों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा मीडिया प्रभारी के रूप में साजन सिन्हा और विवेक सिंह, जबकि सह मीडिया प्रभारी के रूप में नीरज यादव, रिषभ अग्रवाल और स्वतंत्र गुप्ता को जिम्मेदारी मिली है। मंटू लाला और आशुतोष वर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है।
संगठन मंत्री के रूप में शैलेंद्र यादव और आशुतोष सिंह, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पवन मुरारका को दी गई है। कार्यसमिति सदस्य के रूप में ज्योति शंकर साहू और सुजाता भैया को शामिल किया गया है।
समिति के गठन के साथ ही आगामी दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। समिति का फोकस भव्य आयोजन के साथ-साथ पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, बेहतर व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने पर रहेगा।