रांची में छठी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार

Spread the love

रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र से नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता छठी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। घटना को लेकर बच्ची के परिजनों ने विधानसभा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


परिजनों के अनुसार, आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता था। आरोप है कि बच्ची को घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply