
चतरा। प्रखंड सिमरिया के ग्राम पीरी में संकट मोचन धाम के निर्माण के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता की और संकट मोचन धाम के सफल निर्माण की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नेताओं ने कहा कि धाम का निर्माण क्षेत्र की धार्मिक आस्था और संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।आयोजन के दौरान “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।