कुंलडंगाल में झामुमो का संगठन विस्तार, भाजपा समेत अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

Spread the love

नाला: नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंलडंगाल में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो की उपस्थिति में भाजपा समेत अन्य दलों से जुड़े कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।


झामुमो में शामिल होने वालों में अजीत कुमार पाल, झूलन झा, दुलाल पाल, राजन मंडल, जय कर, जय पाल, नाडु पाल, संजय दास, मंटु पाल, अजय दास और स्वपन कर समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।


सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान नए सदस्यों ने झामुमो के साथ जुड़कर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

कार्यक्रम में स्थानीय झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भी मौजूदगी रही। कार्यक्रम के जरिए नाला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply