जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026: रविवार की शाम मेले की सफलता के नाम, 400 स्टॉल्स और कई आकर्षक कार्यक्रम बने खास आकर्षण

Spread the love

रांची। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरुआत हो चुकी है। सात दिवसीय यह व्यापारिक एवं मनोरंजक मेला 7 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष एक्सपो अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। मेले में देश-विदेश के विभिन्न शहरों से आए व्यवसायियों और ब्रांड्स के करीब 400 स्टॉल्स लगाए जा रहे हैं।

एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि इस वर्ष मेले में सभी स्टॉल्स वातानुकूलित हैं। यहां बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक हैंगर तैयार किया गया है, जहां केवल महिला उद्यमियों को स्टॉल उपलब्ध कराया गया है। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क में कई तरह के झूले और आकर्षण मौजूद हैं।

अपोलो क्लिनिक ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

एक्सपो परिसर में अपोलो क्लिनिक, रांची की ओर से दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विशेषज्ञों ने निःशुल्क परामर्श दिया।

शिविर में डॉ. सूचित सिन्हा ने फिजिशियन परामर्श, डॉ. रवि रोशन ने डेंटल परामर्श, डॉ. निभा निहारिका ने ENT परामर्श और डॉ. जयंती ने डाइटिशियन परामर्श प्रदान किया।

100 बच्चों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

सोमवार को स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के करीब 100 बच्चे एक्सपो मेले में पहुंचे। बच्चों ने एक सुर में हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसे देखकर मेले में मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

इस दौरान श्री के. वी. रमन, सिटी डीएसपी ने भी एक्सपो मेले का भ्रमण किया और जेसीआई के युवा सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों में प्रतिभा और नए विचारों की कमी नहीं है। इस तरह के भव्य आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है, जो इस आयोजन में साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सदस्यों को दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

योगा प्रतियोगिता में 140 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

एक्सपो परिसर में 5 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की संयोजिका जेसीरेट रुचिका जैन एवं जेसीरेट अंकिता अग्रवाल रहीं।

इसके अलावा बुटिक्स एक्सपो फैशन शो का भी आयोजन किया गया। फैशन शो में कुल 23 मॉडल्स ने हिस्सा लिया। रांची के छह गणमान्य डिजाइनरों ने अपने-अपने परिधानों का प्रदर्शन कराया। कार्यक्रम की संयोजिका जेसीरेट मधु मोदी, जेसीरेट जसलीन कौर, जेसीरेट रुचिका मोदी एवं जेसी राहुल सिंघानिया रहे।

6 अक्टूबर को होगा भजन जैमिंग

एक्सपो उत्सव के तहत 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाहर से आए कलाकार मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए इस बार QR कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा एंट्री टिकट भी QR कोड के जरिए बुक किया जा सकता है।

कई बड़े ब्रांड्स जुड़े

‘एक्सपो उत्सव 2026’ के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) हैं। इसके साथ ही टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी Powered By पार्टनर हैं।

आयोजन से जुड़े प्रमुख सहयोगियों में होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर), बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी & मॉम्स (लाइफस्टाइल पार्टनर), एटीसी (स्वच्छ पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) शामिल हैं।

आयोजन को सफल बनाने में जुटी पूरी टीम

एक्सपो उत्सव 2026 को सफल बनाने में जेसीआई के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजन में अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर), जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष-बिजनेस) सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हैं।

वहीं लेडीज विंग की ओर से जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो), जेसीरेट खुशबु सिंघानिया (अध्यक्ष) और जेसीरेट नलिनी जैन (सचिव) आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

एक्सपो से जुड़े कार्यक्रमों और आयोजन की जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान द्वारा साझा की गई।

Leave a Reply