झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज, तीनों ने ली शपथ

Spread the love

रांची: झारखंड हाई कोर्ट को बुधवार को तीन नए न्यायाधीश मिल गए। मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली।
मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक ने तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों को बारी-बारी से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह हाई कोर्ट परिसर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर झारखंड हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीशों के अलावा अधिवक्ता, न्यायिक पदाधिकारी, नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिजन और रिश्तेदार मौजूद रहे।


बता दें कि हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनने से पहले मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा अलग-अलग जिलों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। अब तीनों न्यायिक अधिकारी झारखंड हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply