तीसरी बार इंटक की कमान बेरमो विधायक अनूप सिंह को।

Spread the love

इंटक की कमान पर जयमंगल सिंह की तीसरी ताजपोशी, पिता की विरासत से ददई दुबे के संघर्ष तक मजदूर राजनीति में कितना मजबूत है अनूप सिंह का दबदबा आज देख गया, कोयला मजदूरों की राजनीति में एक बार फिर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह का दबदबा कायम हुआ है।

इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) के 33वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया है. लेकिन यह सिर्फ एक संगठनात्मक चुनाव नहीं है. इसके पीछे पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह की मजदूर राजनीति की विरासत, इंटक के भीतर लंबे समय से चले आ रहे विवाद, ददई दुबे जैसे दिग्गजों का संघर्ष और कोयला मजदूरों के प्रतिनिधित्व की लड़ाई की कहानी भी छिपी है. मध्य प्रदेश के उमरिया स्थित बांधवगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन 22 नवंबर 2026 को जयमंगल सिंह को सर्वसम्मति से तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया।

Leave a Reply