
Ranchi: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम से राज्य के कुछ हिस्सों में तूफान का आंशिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस दौरान झारखंड के मध्यवर्ती इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इसकी जानकारी दी है। उनके अनुसार, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर मध्य झारखंड के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम में होने वाले इस बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, बारिश का प्रभाव किन-किन जिलों में कितना रहेगा, इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी होने वाले ताजा अपडेट पर नजर रखना जरूरी है।