झारखंड माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में 877 अभ्यर्थियों की अनुशंसा हो जाने के बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। इस देरी के कारण सभी अभ्यर्थियों में निराशा और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इसी गंभीर विषय को लेकर माध्यमिक आचार्य अभ्यर्थी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के उद्देश्य से उनके आवास के बाहर पहुँचे हैं। अभ्यर्थी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं को रखने तथा नियुक्ति पत्र जल्द से जल्द जारी करवाने के लिए हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी से सैकड़ों परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कई अभ्यर्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

हमारी सरकार से विनम्र मांग है कि 28 नवंबर को हो रहे राज्य के स्थापना दिवस पर नियुक्ति पत्र दिया जाए सभी योग्य अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र बिना किसी अनावश्यक विलंब के जल्द से जल्द जारी किए जाएँ।
अभ्यर्थियों को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि नियुक्ति पत्र चाहिए।
सभी अभ्यर्थी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।