
रांची, 11 सितंबर 2026: हृदय रोगों की रोकथाम और बेहतर उपचार को लेकर रांची में 13 सितंबर को ‘Prevent Heart Summit 2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (CSI), झारखंड चैप्टर की ओर से यह सम्मेलन होटल BNR चाणक्य, रांची में आयोजित होगा।

इस वर्ष सम्मेलन की थीम “Preventive & Clinical Cardiology: Bridging Prevention with Better Patient Care” रखी गई है। CME का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों के जोखिम कारकों की समय रहते पहचान, उनकी रोकथाम और आधुनिक उपचार पद्धतियों को लेकर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराना है।

सम्मेलन में कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट फेल्योर और एरिदमिया समेत विभिन्न हृदय रोगों के बेहतर प्रबंधन और बचाव को लेकर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। देश के अलग-अलग शहरों से वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ और राष्ट्रीय फैकल्टी इसमें शामिल होंगे।

कोलकाता, पटना, भुवनेश्वर, लखनऊ और जयपुर समेत कई शहरों से पहुंचने वाले विशेषज्ञ अपने चिकित्सकीय अनुभव और नवीनतम शोध से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

‘Prevent Heart Summit 2026’ का आयोजन डॉ. प्रकाश कुमार (Organising President), डॉ. वरुण कुमार (Organising Secretary), डॉ. प्रशांत कुमार (Scientific Chairman) और डॉ. मुकेश अग्रवाल (Treasurer) के नेतृत्व में किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, यह CME चिकित्सा जगत के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान और विशेषज्ञों के अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। सम्मेलन के जरिए हृदय रोगों की रोकथाम, बेहतर उपचार और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।