केंद्र सरकार के जनविरोधी रवैये के खिलाफ रांची में विरोध करेगा झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ।

Spread the love

झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक महासंघ कार्यालय,डोरंडा, रांची में सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष सुधीर थापा, अरविंद कुमार द्वारा किया गया।बैठक में राज्य महासंघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक की एजेंडा पर बात रखते हुए भूषण कुमार, महासचिव ने कहा कि विधानसभा , रांची के समक्ष 10.08.2026 को विभिन्न मांगों की पूर्ति हेतु धरना दिया गया, निदेशक प्रमुख , स्वास्थ्य सेवाएं, रांची के समक्ष धरना दिया गया, मांगों पर बनी सहमति के बिन्दुओं पर कारवाई नहीं किया गया है। DIC ke इस रवैये पर चिंता व्यक्त किया गया।आने वाले दिनों में अनुबंध, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 5-6 महीनों से बकाया वेतन भुगतान की मांग किया करते है।


गोपाल शरण सिंह, सम्मानित अध्यक्ष द्वारा केंद्र सरकार के जनविरोधी रवैये के खिलाफ अक्टूबर में रांची में विरोध किया जाएगा।महेश कुमार सिंह,द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार पेंशन में बदलाव करने की साजिश कर रहा है। जितवाहन उरांव, विनोद तिग्गा,मनीष कुमार, उज्जवल गौरव,रवि रंजन त्रिपाठी, बोनिफास कुजूर, चन्द्रदीप ठाकुर, प्रेम गुप्ता, देवनाथ राय,लखन कुमार, रूपलाल भगत, श्यामलाल चौधरी, मीरा कुमारी,सुनील कुमार, हिमांशु शेखर सिन्हा, सक्रिय वंदना राय, अजय कुमार साव, सद्दाम हुसैन, अजय मिश्रा,शमशाद अंसारी,पंकज उरांव,सुनील मरांडी, लिलांबर रजक,रितिक ठाकुर, बजरंग साहू,रोहित साहू, नुकुल अविनाश बैक,काशी सिंह ने अपने अपने विचार रखे, तत्पश्चात सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया ।


सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय , निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, रांची से वार्ता करने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए सरकार से वार्ता करने,आउटसोर्सिंग, अनुबंध कर्मचारी,M P W कर्मचारी की मांगों के लिए दिसंबर 2026 में मुख्यमंत्री,मुख्यसचिव, झारखण्ड, रांची के समक्ष,प्रोजेक्ट बिल्डिंग, रांची के सामने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा ,जिसमें 10000 दस हजार की संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया।


आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 32000मानदेय,विशेष अवकाश, मैटरनिटी छुट्टी, 18दिनों की छुट्टी एक बर्ष में देने,शोषण पर रोक लगाने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply