झारखंड में स्कूली वोकेशनल शिक्षा को मजबूत करने पर राज्य स्तरीय मंथन

Spread the love

रांची, 25 सितंबर 2026: झारखंड में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल, करियर अवसरों और रोजगार की दुनिया से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय परामर्श का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Xavier Institute of Social Service (XISS), रांची और IPE Global द्वारा किया गया।


इस परामर्श में सरकार, शिक्षा जगत, विकास क्षेत्र, आजीविका मिशन, उद्योग और CSR क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में स्कूली व्यावसायिक शिक्षा को अधिक प्रभावी, प्रासंगिक और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों के अनुभव और सुझावों को साझा करना था।


कार्यक्रम में श्री शशि रंजन, IAS, राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ कौशल और करियर अवसरों से जोड़ने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे बहु-हितधारक संवाद व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करने और आगे की रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


परामर्श के दौरान दो पैनल चर्चाओं में शिक्षा, कौशल विकास, आजीविका, उद्योग और विकास क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चर्चाओं में विद्यार्थियों की करियर आकांक्षाओं, experiential learning, school-industry linkages, industry exposure, on-the-job training, apprenticeship और internship जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।


उद्योग और CSR क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को उद्योगों की प्रयोगशालाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और कार्यस्थलों से परिचित कराने, करियर जागरूकता बढ़ाने तथा employability और work-readiness skills विकसित करने में सहयोग की संभावनाओं पर सुझाव दिए।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि व्यावसायिक शिक्षा को केवल एक अतिरिक्त विषय तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल की जानकारी और भविष्य के करियर विकल्पों से जोड़ने का माध्यम बनाया जाए। इसके लिए स्कूलों, उद्योगों, CSR संगठनों, उच्च शिक्षण संस्थानों तथा कौशल एवं आजीविका क्षेत्र के बीच निरंतर साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।


समापन सत्र में डॉ. श्रीयमोयी भट्टाचार्य, National Lead – Vocational Education, IPE Global ने अभिभावकों और समुदाय की भागीदारी, स्पष्ट करियर progression pathways और उद्योगों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने JEPC के साथ मिलकर इन प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।


कार्यक्रम का समापन प्रो. अनंत कुमार, Programme Head, Rural Management, XISS के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply