
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM Ranchi) के हॉस्टल में भागलपुर के दलित छात्र की मौत का मामला सामने आया है। रविवार को खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित हॉस्टल के कमरे से छात्र का शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आईआईएम रांची का हॉस्टल खेलगांव इलाके के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित है। घटना की सूचना मिलने के बाद खेलगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और घटना से जुड़े विस्तृत तथ्यों का इंतजार है।