
“एक ऐसा नेता जिसने 1990 में छात्र राजनीति से शुरुआत की लालू यादव के साथ चला नीतीश कुमार के साथ सत्ता में रहा और अब खुद बिहार की गद्दी संभालने जा रहा है।
ये कहानी है बिहार के नए ‘सम्राट’ की
Samrat Chaudhary की
बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है… और इस बदलाव के केंद्र में हैं सम्राट चौधरी ।
मुंगेर के एक साधारण परिवार से निकलकर सत्ता के शिखर तक पहुंचने वाले इस नेता की कहानी बेहद दिलचस्प है।
16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली उनके पिता Shakuni Chaudhary खुद बिहार के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे ।
लेकिन सम्राट ने सिर्फ नाम के सहारे नहीं बल्कि अपने दम पर पहचान बनाई।
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990 के दशक में छात्र राजनीति से की…
यहीं से उन्होंने जनता के मुद्दों को समझा और धीरे-धीरे राजनीति के मैदान में मजबूत होते गए।
शुरुआत में वो Rashtriya Janata Dal यानी RJD से जुड़े ।

लालू प्रसाद यादव के करीबी बने और यहीं से उनकी असली राजनीति शुरू हुई।
लेकिन सम्राट चौधरी सिर्फ एक पार्टी तक सीमित नहीं रहे
उन्होंने समय के साथ फैसले लिए और फिर Janata Dal (United) यानी JDU में शामिल हो गए ।
जहां उन्होंने सत्ता के अंदर रहकर काम करना सीखा।
इसके बाद उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया और Bharatiya Janata Party यानी BJP का दामन थाम लिया ।
यहीं से उनका राजनीतिक ग्राफ तेजी से ऊपर गया।
मुंगेर के Tarapur से विधायक बने सम्राट चौधरी ने लगातार जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत की उनकी छवि एक मजबूत और जमीनी नेता की बनती गई।
फिर वो वक्त आया जब उन्हें बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया और वो भी एक बार नहीं… बल्कि दो-दो बार!
इस दौरान उन्होंने वित्त जैसे अहम विभाग संभाले और प्रशासनिक अनुभव हासिल किया।

BJP ने उनकी काबिलियत को पहचाना और उन्हें बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी
जहां उन्होंने संगठन को मजबूती दी और पार्टी को नई ऊर्जा दी।
और अब 2026 में बिहार की राजनीति ने एक नया मोड़ लिया है।
BJP विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है ।
यानि अब वो Nitish Kumar की कुर्सी संभालने जा रहे हैं।
एक छात्र नेता से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का ये सफर संघर्ष, रणनीति और सही समय पर लिए गए फैसलों की कहानी है।
अब सवाल ये है
क्या सम्राट चौधरी बिहार को एक नई दिशा दे पाएंगे या फिर राजनीति का ये नया अध्याय भी पुराने सवालों में उलझ जाएगा?
ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल बिहार को उसका नया युवा “सम्राट” मिल चुका है।
वीडियो आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जाकर जरूर बताइएगा चैनल को फॉलो सब्सक्राइब और खबर को शेयर करना ना भूलिएगा ।