
बड़गांई की 8.86 एकड़ की कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले में PMLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई मामले में सीएम के आरोप गठन के बिंदु पर आज सुनवाई हुई. सीएम कोर्ट के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए. कोर्ट ने उन पर लगे आरोप को पढ़कर सुनाया, सीएम ने उन सभी आरोपी को निराधार एवं गलत बताया. इसके बाद कोर्ट ने सीएम के खिलाफ आरोप गठित किया. अब इस मामले में ट्रायल चलेगा. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने को कहा है. मामले में अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी.

यहां बता दें कि मामले में ईडी की विशेष अदालत पूर्व में अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद कुमार सिंह समेत 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर चुकी है।
बड़गांई लैंड स्कैम मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद आदि आरोपी हैं।
