मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से AASAA प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, आदिवासी महासभा 2026 में शामिल होने का निमंत्रण ।

Spread the love

रांची: हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम (AASAA) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।


इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 01 फरवरी 2026 को Margherita Borgolai Field, Tinsukia (आसाम) में आयोजित होने वाले “आदिवासी महासभा 2026” कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रण दिया।


मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए आदिवासी समाज से जुड़े विषयों, शिक्षा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण पर सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने आदिवासी युवाओं की भूमिका को समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण बताया।


इस मुलाकात के दौरान मंत्री श्री चमरा लिंडा, AASAA सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष श्री रेजन होरो, उपाध्यक्ष श्री डेविड तिर्की, श्री अमरजीत केरकेट्टा, श्री अल्बर्ट ओरिया सहित संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

यह मुलाकात आदिवासी समाज की एकता और राज्यों के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply