रांची की महापौर रोशनी खलखो ने किया स्व-गणना, नागरिकों से भी की अपील

Spread the love

रांची नगर निगम की माननीय महापौर रोशनी खलखो ने आज दिनांक 07 मई 2026 को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवारजनों की स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को जनगणना 2027 में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्व-गणना करने के लिए प्रेरित किया।


महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 को दो चरणों में विभाजित किया गया है। पहला चरण 1 मई से 15 मई तक चलेगा, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए नागरिकों को जनगणना स्व-गणना पोर्टल⁠� पर जाकर आवश्यक विवरण अपलोड करना होगा, जिसके बाद उन्हें एक यूनिक नंबर प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि दूसरा चरण 16 मई से 14 जून तक चलेगा, जिसमें प्रगणक डोर-टू-डोर जाकर जनगणना कार्य करेंगे। यदि नागरिक पहले से स्व-गणना कर चुके होंगे, तो वे केवल अपना यूनिक नंबर प्रगणक को देकर आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और सटीक जानकारी भी सुनिश्चित हो सकेगी।


महापौर रोशनी खलखो ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी स्व-गणना करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

Leave a Reply